थांदला। पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर सांसद गुमानसिंह डामोर को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा 2004 के बाद पुरानी पेंशन बंद कर NPS लागू की गई। किंतु प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक 1998 से कार्यरत है, गौरतलब है वर्तमान में जो अधिकारी, कर्मचारी शासकीय सेवा में पुलिस विभाग को छोड़कर चाहे वे राज्य सरकार के हो या केंद्र सरकार के हो यह राष्ट्रव्यापी समस्या है वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित है कि उनका भविष्य सुरक्षित नहीं हैं। इसी समस्या को संसद तक पहुंचाने के लिए अपने आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम के प्रतिनिधि के माध्यम से अविलंब समाधान हेतु भेंट की गई। इसमें बाबूसिंह डामोर, जसवंत डामोर, प्रमेंद्रसिंह चुंडावत, राकेश भूरिया, अनिल धानक, रमेश देवल, अरुण नागर, नम्रता शर्मा, योगिता शर्मा, लालचंद डामोर, खूमचंद गणावा, मार्शल मचार, पास्कल माल, चेतन वर्मा, बाबूसिंह मुणिया, संयम शर्मा आदि ने सहभागिता की। Post navigation भगोरिया को लेकर हिंदू युवा जनजाति संगठन ब्लॉक थांदला की बैठक संपन्न महाविद्यालय में बनेंगे 6 नवी कक्ष, भूमिपूजन हुआ