अलीराजपुर live के लिऐ जोबट से पारससिंह live भांगडीबाई को सहायता चेक देते मुख्यमंत्री ” शिवराजसिंह “ प्रधानमंत्री ” जीवन ज्योति योजना ” के अंतर्गत आदिवासी बहुत अलीराजपुर जिले में योजना के तत्काल लाभ का पहला लाभार्थी विगत ” 27 अगस्त ” को सामने आया जब खुद मुख्यमंत्री ” शिवराजसिंह ” ने अपने ” डाबडी” दौरे के दौरान भंगडीबाई को 2 लाख रुपये का चेक दिया । जिला कलेक्टर शेखर वर्मा ने बताया कि कटठीवाडा विकासखंड के ” दरखड” गांव के निवासी ” लालू” ने 19 जून 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का बीमा करवाया था ओर 5 दिन बाद ही 24 अगस्त 2015 को लालू की असामयिक मृत्यू हो गयी । इसके पश्चात उसकी पत्नी को यह लाभ दिया गया । कलेक्टर ने की अपील — कलेक्टर शेखर वर्मा ने सभी जिलेवासीयो से भंगडीबाई को मिले चेक का उदाहरण देते हुए अपील की है कि सभी इस योजना में अपना बीमा करवाये ताकी विपत्ति काल मे यह योजना उनके परिवार के काम आये । Post navigation प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री के दौरे की अटकले तेज हुई कुत्ते के काटने से पागल हुई गाय , घबराये दूध पीने वाले पहुंचे अस्पताल