सलमान शैख़@ पेटलावद नगर में अब से थोड़ी देर पहले एक पागल श्वान ने जमकर अपना आतंक मचाया जिसमें बड़े, बुजुर्गों, बच्चों को मिलाकर करीब 15 लोगों को अपना शिकार बनाया। जब एक-एक करकर सभी हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर भी दंग रह गए थोड़ी देर में पागल श्वान के शिकार लोगों की भीड़ हॉस्पिटल में उमड़ पड़ी। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि नगर परिषद ने पिछले दिनों आवारा श्वानो को पकड़ने का अभियान चलाया था लेकिन आज इस तरह की घटना ने उस पूरे अभियान की पोल खोल कर रख दी। नागरिकों का कहना है नगर परिषद केवल कागजों में ऐसे अभियान चलाती है और अपने खानापूर्ति कर लेती है, बाद में इसका खामियाजा नगर के लोगों को अपनी जानमाल की हानि चुकाकर उठानी पड़ती है अभी तक नगर परिषद के कर्मचारियों की पकड़ में वह पागल श्वान नहीं आया है और एक के बाद एक कर कर लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अभी भी हॉस्पिटल में पागल श्वान से के शिकार घायल हॉस्पिटल में पहुंच रहे हैं। बीएमओ डॉ एमएल चोपड़ा ने बताया डॉक्टरों की टीम स्वान के हमले के शिकार पीड़ितो का तत्काल उपचार करने में लगी हुई है सिविल चिकित्सक डॉ केडी मंडलोई भी अपनी टीम के साथ उपचार कर रहे हैं। यह बने शिकार- मुकेश मुणिया, ललारुंडी निवासी दीपावली खरीदारी के लिए आया था। वहीं वियान प्रतीक मोनन्त (8), श्रेया प्रेम पडियार (14), रामचन्द्र सोनी अम्बिका चोक, दामोदर मुलेवा, गौरव मूणत, बाबूलाल जी परमार, महेश मधुकर राव सहित कई लोग पागल श्वान के हमले के शिकार हुए है। Post navigation नही रहे अपना ग्रीन पेटलावद संस्था के सक्रिय सदस्य विनोद मुलेवा, एक हादसे में हुआ दुःखद निधन रूपगढ़ में मना गाय गोहरी पर्व; सैकड़ो गायों का काफिला यू गुजर गया मन्नतधारियों के ऊपर