झाबुआ। आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देवझिरी पर कांग्रेस ने एक तरफा जीत हासिल कर पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया तथा इसमें कांग्रेस के तेरसिंह पिता मडिया को अध्यक्ष बनाया गया एवं उपाध्यक्ष पद पर माना पिंजु डामोर एवं झीतरी पिता खुमान को बनाया गया। कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस झाबुआ द्वारा एक समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोंजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया थी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर एवं भूरिया द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष तेरसिंह मडिया, उपाध्यक्ष माना डामोर महिला उपाध्यक्ष झीतरी खुमान एवं संचालक रामसिंह, थानसिंह, पप्पु अनसिंह, नाना जोसिंह बाबू भावसिंह, कुनीसव सिंह आदि का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कलावती भूरिया ने कहा कि कांग्रेस ने सोसाइटी पर पुन: कब्जा जमाकर यह बता दिया है कि अब भाजपा के दिन पूरे हो गए है। भाजपा के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने हमेशा इस क्षेत्र की उपेक्षा की है जिसका परिणाम यहा की गरीब जनता को भुगतना पड़ा है। मध्यप्रदेश के नगरपालिका चुनाव में भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। अब जनता भाजपा की कथनी व करनी के अंतर को समझ चुकी है तथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस पुन: सत्ता हासिल कर जनता की सेवा करेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने कहा है कि आज आदिवासी अंचल झाबुआ में जंगलराज हो गया है। जनता भाजपा के नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है तथा क्षेत्र का विकास रूक सा गया है। उन्होने सभी कांग्रेस समर्थित नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे क्षेत्र के विकास में जुट जाने का आव्हान किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य शंकर सिंह भूरिया, काना गुंडिया, पेमा भाभोर, अमरा डामोर, माना डामेार, बाबू सरपंच, भूरजी सरपंच कलजी धूमपाडा आदि उपस्थि थे। Post navigation श्रावण सोमवार को देवझिरी में होगा अभिषेक- बटेगी प्रसादी मॉडल स्कूल में पढ़ाई के लिए जान जोखिम मेें डाल रही छात्राएं