थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कोलारस व मुगांवली विधानसभा उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत पर विजय जुलूस निकाला व आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक जीत है। यह जीत परिवर्तन की जीत है। यह जीत कर्मठ, ईमानदार, लगनशील कार्यकर्ताओं की जीत है। यह जीत प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन की जीत है। प्रदेश सरकार आमजन के प्रति अपना विश्वास खो चुकी है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है,चुनाव जीतने के लिए मुख्यमंत्री अनगिनत घोषणा करने लगते है एओर चुनाव के बाद भूल जाते हैए मगर अब प्रदेश की जनता खोखली घोषणा के बहकावे मे आने वाली नही है। प्रदेश मे हुए लोकसभा व विधानसभा चुनाव से यह साफ हो गया है कि जनता बदलाव चाहती है ओर कांग्रेस ही देश व प्रदेश के हितो का बखूबी ध्यान रख सकती है इसमे कोई अतिशयोक्ति नही है। अंत मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कोलारस व मुगांवली क्षेत्र की जनता के प्रति आभार माना। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, वरिष्ठ नेता नारायण भट्ट, जिपं सदस्य राजेश गेंदाल डामोर, पूर्व जिपं सदस्य भूरका भूरिया, नपं उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, कादर शेख, असगर पटवारी, राजल राजेश जैन, गुलामकादर खॉन, कमालुद्दीन शेख, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, विनय छिपानी, शहर अध्यक्ष राजेश फौजदार डामोर, पूर्व पार्षद किशोर खडिय़ा, कालूसिह नलवाया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्र नागर, सुधीर भाबोर, सरपंच शंकर डामोर, दीपक बिलवाल, हरीश पंचाल, दिनेश डामोर, शम्मी खान, श्याम मोरिया, विक्की डोडियार, रूपसिंह डामोर, रामचंद्र डामोर सहित कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण मौजूद थे। Post navigation हवनात्मक होगा होली का दहन, निकाली जाएगी प्रहलाद फाग यात्रा त्रिपुरा-नागलैंड में मिली सीटों से भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर कांग्रेस मुक्त भारत के नारे लगाए