इरशाद खान, बरझर स्वतंत्रा सेनानी परथी दादा एवं पूर्व विधायक कलावती भूरिया की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बरझर के टंकी मैदान में किया जा रहा है। जिसका प्रथम पुरस्कार 21000 हजार रुपए व द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपए रखा गया है। पुरस्कार राशि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को दिया जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आजाद नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाइक मोहम्मद सेख , हरीश भाई , लक्ष्मी नारायण राठौर , विक्रम साहू , इरशाद खान , महेश मावी , सोमला बारिया , परथी भाई आयोजक समिति के शाहरुख खान, एजाज खान, आदिल बेग, अरसद गोलु, साज़िद खान व क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी में श्रीफल फोड़कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच आंबुआ व बरझर के बीच खेला जाएगा। Post navigation ईमानदारी की मिसाल पेश की, गुम हुई सोने की चेन लौटाई जंगल में तेंदुए का शव मिला, दो तेंदुए की बीच हुई लड़ाई में एक की जान जाने का अंदेशा