नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ सर्व ब्राह्मण समाज झाबुआ द्वारा आज अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया का त्यौहार आनंदीलाल पारीक मार्ग स्थित जगदीश मंदिर पर सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। प्रातःकाल भगवान परशुराम की पूजा के पश्चात दोपहर 12 बजे के समीप महाआरती की गई। आरती के पश्चात भगवान परशुराम जी से प्रदेश, देश के साथ ही विश्व जिज़ भयावह कोरोना महामारी से जूझ रहा है। उस से जल्द से जल्द मुक्त किए जाने एवं हालात पूर्णतः सामान्य किए जाने की प्रार्थना समाज जनों द्वारा की गई।आरती के दौरान समाज के कुछ सदस्य ही उपस्थित हुए एवं सामाजिक दूरी और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा – पूरा पालन किया गया ।आरती के पश्चात कोरोना काल में दिवंगत हो चुके समाज के अध्यक्ष हर्ष भट्ट एवं समाज के लिए हर पल समर्पित रहने वाले सुशील पंडा को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई ।कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी जगदीश पंडा, अश्विन शर्मा, सुनील शर्मा, ललित शर्मा,श्याम सुंदर शर्मा, गौतम त्रिवेदी, आशीष चतुर्वेदी , प्रदीप रामावत, निश्चय पानेरी, मंजुला देराश्री, रेखा शर्मा, विनीता राय आदि उपस्थित थे। Post navigation ब्राह्मण समाज द्वारा सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया आराध्य देव भगवान परशुराम जन्मोत्सव आधे वेतन पर काम कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 17 मई से चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर