नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ विगत 4 जुलाई को इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर करडावद ग्राम में हनुमान मंदिर के पास राणापुर निवासी शाहिद खान के पास ब्राउन शुगर बरामद हुई थी, पुलिस ने पूछताछ में पाया उसे ये नशीला पदार्थ राहुल उर्फ एंजल डामोर निवासी ग्राम मिण्डल सप्लाई करता था, आरोपी खान के साथ राहुल एंजल को भी आरोपी बनाया गया था, विगत 4 जुलाई से राहुल एंजल लगाकर फरार चल रहा था जिसे आज कोतवाली थाना झाबुआ की टीम द्वारा जेल तिराहा झाबुआ से गिरफ्तार गया गया, कार्यवाही टीआई झाबुआ सुरेंद्र सिंह गाडरिया के निर्देशन में एसआई नवल सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक जितेंद्र पुरी, आरक्षक रामप्रताप सिंह, आरक्षक महेंद्र आरक्षक गमतु द्वारा की गयी।कोतवाली थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गाडरिया ने बताया क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.. अगर किसी के पास अवैध नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो कृपया बताएं आपका नाम गुप्त रखा जाएगा. Post navigation 320 KM दूर से झाबुआ चोरी करने आये थे यह शातिर बदमाश; सीसीबी बैंक से ऐसे उड़ाया था लाखो रुपये से भरा बैग.. क्या बीड़ी किसी इंसान को जलाखर राख कर सकती है..?; बीड़ी की चिंगारी ने ले ली इस शख्स की जान; देखिये यह EXCLUSIVE ख़बर