डॉ.सरफराज खान, उमरकोट भारत में जिस तरह आधुनिक क्रांति की ओर अग्रसर हो रहा है वैसे ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा की ओर लगाव तेजी से बढ़ रहा है।और छात्र-छात्राएं जिले व अपने क्षेत्र का पढ़ाई में नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी उमरकोट के होनहार, प्रतिभाशाली युवक ब्रजराजसिंह पिता विजेन्द्र सिंह राठौर का एमबीबीएस में चयन हुआ। ब्रजराजसिंह राठौर का शासकीय महाविद्यालय आयुर्विज्ञान परिषद रतलाम में चयनित होने पर अपने माता-पिता, शिक्षकों व शुभचिंतकों को गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि ब्रजराजसिंह पिछले 2 वर्षों से इंदौर में नीट की परीक्षा की तैयारी में जुटे थे और अपने कड़े परिश्रम के दम पर अपनी दादी का सपना पूरा करने में अब जुटे हैं। गौरतलब है कि ब्रजराज ने नीट में अंक 560 ओर पूर्णक मेरिट 698 अंक अर्पित किए थे। ) Post navigation अभाविप ने प्रदेश सरकार की छात्र आवास-मेधावी छात्र योजना बंद करने के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन स्कूल चलें हम अभियान में डॉ. विक्रांत भूरिया ने विद्यार्थियों को की साइकिलें वितरित