लवेश स्वर्णकार @ रायपुरिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ रायपुरिया खण्ड द्वारा बाल स्वंयसेवकों का विराट पथ संचलन निकाला गया जिसमें लगभग 100 बच्चे थे बालकों को बौद्धिक देने के लिए बाहर से पधारे जिला बौद्धिक प्रमुख शुभम जी पवार ने बच्चों से वचन मांगा की भारत माता की रक्षा करना हिंदू धर्म की रक्षा करना भारत माता की ओर आंख उठाकर देखने वालों को सबक सिखाना उसके बाद प्रार्थना प्रारंभ की गई, हायरसेकेंडरी स्कूल से पथ संचलन का प्रारंभ हुआ छोटे बच्चे कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे हर कोई उनकी और देख रहा था भारत माता के जय घोष के साथ बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया पथसंचलन का जगह जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया पथ संचलन गांव के मुख्य मार्गो से होता हुआ रामजी मंदिर पर समापन किया गया जहां देखो वहां पर जनता ने इस पथ संचलन का स्वागत करने के लिए तत्पर रहे ग्रामीण जन देशभक्ति का बच्चों में जुनून देखते ही रह गए ग्राम में जगह जगह स्वागत हुवा । Post navigation अलीराजपुर लाइव खबर प्रकाशित के बाद ग्रामीणों को मिली समस्याओं से निजात विश्व भारती राजसमंद व अणुव्रत समिति पदाधिकारियों ने दिलवाया विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प