जितेन्द्र वाणी, नानपुर
अलीराजपुर जिले के नानपुर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने दिखाई सजगता व कर्तव्यनिष्ठा के बाद ग्रामवासियों को समस्याओं से निजात मिल पाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीराजपुर लाइव ने विगत दिनों अधूरी पड़ी नाली की खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा सूचना के बाद भी अधूरी नाली निर्माण जो उपसरपंच व वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद के घर के सामने यह नाली दुर्घटनाओं के साथ बीमारियों का भी प्रकोप इस नाली से हो रहा था जिसके बाद अलीराजपुर लाइव में खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत ने संज्ञान में लिया और निर्माण कार्य चालू होने से सभी ग्रामीणों ने अलीराजपुर लाइव का आभार माना। आए दिन ग्राम पंचायत में फर्जी बिल से राशि निकालकर आम जनता को मूलभूत सुविधाओं को भी ना देना यह आदतन बन चुका है ओर जिला प्रसाशन को इस ग्राम पंचायत की जांच कराने की मांग की है ग्रामीणों ने ऐसी खबरों को प्रमुखता से जनहित के लिए उठाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *