आलीराजपुर। बैंक के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके रायकवार का प्रथम बार जिला अलीराजपुर मे प्रवास पर स्वागत किया गया। इस दौरान अलीराजपुर जिले के शाखा प्रबंधको तथा समिति प्रबंधको की बैठक महाप्रबंधक की अध्यक्षता मे KVK मे आयोजित हुई। रायकवार का सहायक आयुक्त सहकारिता, बैंक यूनियन अध्यक्ष राजेश जोशी, सभी उपाध्यक्ष, सभी शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक, संस्था प्रबंधक, सहायक, क्षेत्रीय अधिकारी व बैंक नोडल द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। बैठक में समिति से सदस्य लेवल वसूली की समीक्षा करने पर समितियों की वसूली गत वर्ष से पिछे होने तथा विगत वर्ष 2022 से 10% पिछे होने पर महाप्रबंधक महोदय द्धारा नाराजगी जाहिर करते हुए निम्न निर्देश दिये गये :- 1. माह फरवरी अंत तक प्रत्येक समिति 100 प्रकरण धारा 84 मे दायर करे व सूचना पत्र तामिल करवाऐ। 2. कालातीत प्रकरणों को क्रिस योजना में दायर करवाऐ। 3. माह फरवरी मे वसूली के लक्ष्य पूर्ति करवाऐ। 4. माह फरवरी अंत तक PACs Computerisation का कार्य पूर्ण करवाऐ। 5. खाद का भंडारण समिति की सही मांग अनुसार ही करवाऐ। 6. शाखा प्रबंधक समितियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित कर समितियों की समीक्षा करे, तथा रेगुलर विषयों की समीक्षा करें। प्रोसेडींग भिजवाऐ। 7. शाखा को प्राप्त ATM का 100% वितरण करें। 8. शाखाओ के आपरेट खातों का kyc, आधार ,पूर्ण करवाऐ। 9. अमानत के लक्ष्य पूर्ती करें। 10. अकृषि ऋण वसूली के समस्त बकाया दारो को पुनः सूचना पत्र तामिल करवाऐ। 11. समितियों की केशबुक, खाता व रसीदें समय समय पर शाखा प्रबंधक, क्षेत्रीय अधिकारी चैक करें। Post navigation मरीजों के स्वास्थ्य में किसी प्रकार की कोताई बर्दास्त नहीं की जाएगी-विधायक पटेल गुजरात राज्य के सीमावर्ती ग्राम मथवाड में एसपी ने लगाई चौपाल, कहा-समाज के उत्थान के लिए महिलाओं का सम्मान करें