आलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक सोच को और अधिक विकसित करने के लिए सभी विद्यालयों एवं छात्रावास के बच्चों को साइंस पार्क भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया गया था । साइंस पार्क में अलग अलग वैज्ञानिक तौर पर बने मॉडल की जानकारी लेकर अन्य बच्चे भी विज्ञान की तरफ आगे बढ कर अपना मानसिक विकास और अधिक कर सकें । प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास एवं संयुक्त कलेक्टर प्रियांशी भंवर ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस निर्देशों के पालन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के 90 बालिकाओं को एक साथ आज साइंस पार्क का भ्रमण कराया गया । साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि दैनिक जीवन के साथ साथ आंगनवाडी केन्द्र में वैज्ञानिक तौर तरीकों का उपयोग कर अपने अपने क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता एवं प्रेरित करें । इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी निर्मला कलमे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । Post navigation छठे वेतनमान की राशि निकालने के लिए मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने बाबू को रंगे हाथों पकड़ा अमर शहीद चंद्रशेखर उद्यान के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत