पेटलावद हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत बेकल्दा में बेकल्दा क्रिकेट क्लब द्वारा प्रथम टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच विश्राम डामर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। टूर्नामेंट का आयोजन 18 से 25 फरवरी तक किया जाएगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 11,111 रुपए सरपंच विश्राम डामर, द्वितीय पुरस्कार 5555 रुपए सुनीता लाबु चारण, मैन आफ द सीरीज 551 खेतपाल सिंह झाला, मेन ऑफ द मैच 551 रूपए अशोक कहार, 6 बाल पर 6 छच्कों लगाने पर 551 रुपे रमेश अरड़ कोटवाल, हैट्रिक लगाने पर 251 रूपए मांगीलाल दवे द्वारा प्रदान किए जाएंगे। टूर्नामेंट में प्रथम दिन कुंभाखेड़ी ने मोहनकोट को 40 रनों से हराया। दूसरे मैच में पालेड़ी ने चेनपुरा को 10 रन से हराया। दूसरे दिन सोमवार को बोलासा ने बरवेट को 21 रनों से हराया। दूसरे मैच में जुलवानिया ने हमीरगढ़ को 15 रनों से हराया। आयोजन को सफल बनाने में सहायक सचिव सुधाकर वैरागी, लाबु चारण, राकेश डामर, श्यामलाल हरड़, महेंद्र सिसौदिया, उदयभान राठौड़, रोहित चारण, निलेश अरड़, निलेश दवे, मांगीलाल अरड़ प्रकाश डामोर का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation कोर्ट से काम निपटाकर लौट रहे आरक्षक पर आधा दर्जनों बदमाशों ने किया जानेलवा हमला केशरसिंह पांडव ने किया पदभार ग्रहण, यह होगी नवागत चौकी प्रभारी की प्राथमिकता