अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- जोबट-उदयगढ़ के बीच रणबयड़ा गांव में आधा दर्जन बदमाशों ने उदयगढ़ थाने पर पदस्थ आरक्षक मोतीसिंह पर किया जानलेवा हमला। हमले में आरक्षक मोतीसिंह के सिर एवं हाथ पर गंभीर चोटे आई है। इसके बाद आरक्षक मोतीसिंह को गंभीर अवस्था मे गुजरात के दाहोद शहर के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोबट कोर्ट से अपना काम निपटा कर उदयगढ़ थाने पर आ रहे थे आरक्षक मोतीसिंह पर बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। आरक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है। Post navigation बिना दंड चुकाए दूसरी औरत को पत्नी बनाकर रख रहा था, धारदार हथियार से 20 बदमाशों ने किया अपहरण बेकल्दा क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, खिलाडिय़ों पर होगी इनामों की बारिश