झाबुआ लाइव के लिए खवासा अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- खवासा पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में सब इंस्पेक्टर केशर सिंह पांडव ने पदभार ग्रहण किया। पांडव काकनवानी थाने की हरिनगर चौकी से स्थानांतरित होकर खवासा पदस्थ हुए है। वही सब इंस्पेक्टर शिवराम निर्वेल को खवासा से स्थानांतरित कर हरिनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। लोगों को जागरूक करना और अपराध कम करना पहली प्राथमिकता- नवागत चौकी प्रभारी केशर सिंह पांडव ने झाबुआ लाइव से चर्चा में बताया कि चौकी क्षेत्र को समझने के साथ-साथ उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्रवासियों में जागरुकता लाना और अपराध कम करना होगी । इसके लिए वे सूचना मिलते ही विवाद/घटना स्थल पहुंचकर लोगों को समझाइश देने का रास्ता अपनाएंगे। चौकी प्रभारी पांडव को उम्मीद है कि समझाइश के चलते अपराधों में कमी आएगी। Post navigation बेकल्दा क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, खिलाडिय़ों पर होगी इनामों की बारिश थाना प्रभारी कपीश अवैध संचालित वाहनों को बस स्टैंड से हटवाए