मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ भगवान श्री राम द्वारा बुराई के प्रतीक जिसने माता सीता का हरण किया था उस राक्षस राज रावण का वध किया गया था उसी याद को आज भी ताजा रखे जाने हेतु दशहरे के अवसर पर रावण के पुतले का दहन आज आम्बुआ में भी किया गया। हमारे संवाददाता को ग्राम पंचायत आम्बुआ के सरपंच रमेश रावत तथा सचिव नवल सिंह डुडवे ने बताया कि पंचायत की ओर से रावण के एक विशाल पुतले का निर्माण कराया गया तथा उसे पुराने पत्थर कारखाने के मैदान में आतिशबाजी कर जलाया गया, रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा दहन स्थल पर मेले जैसा नजारा दिखाई दिया जहां पर छोटे छोटे व्यापारियों ने दुकानें लगा कर अच्छा धंधा किया, आम्बुआ में प्रतिवर्ष रावण के पुतले का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जाता है। Post navigation नवदुर्गा की मूर्तियों तथा घट विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन आम्बुआ ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा हुई, आदि कर्मयोगी योजना का प्रारूप तैयार किया