अर्पित चोपड़ा, खवासा प्रसिद्ध जैन संत, जिनशासन गौरव, आध्यात्म योगी आचार्य भगवंत पूज्य गुरुदेव उमेशमुनिजी “अणु” के शिष्य बुद्धपुत्र प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. द्वारा आज रतलाम में आगामी चातुर्मास घोषित किए । लगभग चार हजार जनमेदनी की उपस्थिति में हुई घोषणा से जैन समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई । प्रवर्तकश्री का आगामी चातुर्मास पेटलावद के लिए स्वीकृत हुआ । इस अवसर पर रतलाम सांसद कांतिलाल भूरिया व पेटलावद विधायक वालसिंह मैडा भी उपस्थित थे । वर्षावास घोषणा के पूर्व दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रवर्तकश्री से पेटलावद में वर्षावास करने की विनती की । विधायक वालसिंह मैडा ने जैन धर्म का धर्म ध्वज मुंहपत्ती बांध रखी थीं। प्रवर्तकश्री द्वारा आज घोषित किए गए वर्षावास की सूची- 1.तपस्वी श्री कानमुनिजी म.सा.-जलगांव 2.प्रवर्तक श्री जिनेन्द्र मुनिजी म.सा-पेटलावद(झाबुआ) 3.श्रीपंकजमुनिजी म.सा-भुसावल 4. श्रीसंयतमुनिजी म.सा-संजेली गुजरात 5.श्रीधर्मेंद्रमुनिजी म.सा-हाटपिपल्या देवास 6.श्रीप्रेममुनिजी म.सा-लासूर 7.श्रीसंदीपमुनिजी म.सा-बड़वानी 8.श्रीदिलीपमुनिजी म.सा-खेतियाँ 9.श्रीहेमंतमुनिजी म.सा-नागदा-धार 10.श्रीप्रवीणाजी म.सा-सेंदुरणी महाराष्ट्र 11.श्रीसुवर्णाजी म.सा-चोपड़ा महाराष्ट्र 12.श्रीचम्पाकुंवरजी म.सा-जामनगर 13.श्रीआदर्शज्योतिजी म.सा-निफाड़ 14.श्रीधर्मलताजी म.सा- 15.श्रीपुष्पलताजी म.सा-खाचरौद 16.श्रीमधुबालाजी म.सा-यवतमाल 17.श्रीमुक्तिप्रभाजी म.सा-रतलाम 18.श्रीसमर्पिताजी म.सा-फतेहपुर जलगांव 19.श्रीपुण्यशीलाजी म.सा-कुशलगढ़ (उनके सिंघाड़े के श्रीक़ अनुमपशीलाजी म.सा, श्री सुव्रताजी म.सा का इंदौर या करही घोषित होने की संभावना) 20.श्रीरश्मिजी म.सा-नांदगाँव 21.श्रीनिखिलशीलाजी म.सा-थांदला 22.श्रीसंयम प्रभाजी म.सा.- औरंगाबाद वर्धमान रेजीडेन्सी ) Post navigation मुखबिर की सूचना पर 10 वर्ष से फरार हत्या का ईनामी आरोपी देशी कट्टे के साथ धराया कलेक्टर ने शीतला सप्तमी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया, आदेश जारी