ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल छकतला के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करने के लिए जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251114-WA0029.mp4 इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गोविंद अवासिया, नरींग मोरी, जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया, उषानसिंह गरासिया, सरपंच सुरेश ठकराला, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जश्न मनाने वालों में गमता तोमर, सुनील वाघेला, जोगेंद्र सस्तियां, मदन पंवार, सुभाष, पियुष, लिलु, राहुल, राजेश, महेश, अंबालाल रावत, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। Post navigation प्राचीन बाबा बड़केश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया झाड़ियों में मिली जमीन में दबी हुई लाश, सनसनी फैली