अलीराजपुर Live डेस्क के लिऐ ” मुकेश परमार ” की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले मे विदेशी नागरिक बिना वैधानिक तरीके अपनाकर स्कूल के नाम पर चल रहे संस्थानों मे रहते है ओर छुपा एजेंडा क्या होता है यह समझा जा सकता है अलीराजपुर के डान बास्को स्कूल मे एक अमेरिकी महिला की मौत ने कई सवाल खडे कर दिये है । दरअसल इस अमेरिकी महिला का डान बास्को स्कूल मे आना ही अपराध है क्योकि पुलिस को इसकी वैधानिक सूचना नही दी गयी थी नियमानुसार डान बास्को स्कूल के प्रिंसिपल को फार्म सी भरकर पुलिस को दिलवाना या देना चाहिऐ था । अब एसपी अलीराजपुर ने बयान दिया है कि मामले की जांच गंभीरता से की जां रही है ओर जांच मे दोषी पाये जाने पर एफआईआर की जायेगी । लेकिन बडा सवाल यहा है कि आखिर अलीराजपुर जिले मे ऐसा कितनी जगहो पर चल रहा है । Post navigation अलीराजपुर मे अमेरिकन महिला की मौत , जांच मे जुटी पुलिस तांत्रिक ने बेहोश कर पांच ग्रामीणों से डेढ़ लाख रुपए हड़पे