अलीराजपुर लाइव के लिऐ फिरोज खान बबलू की रिपोर्ट । जिले के ग्राम बरझर में हाट बाजार के दिन मंडोर गुजरात राज्य से चारा भरकर आ रहे एमपी जीई 8929 रूपाखेड़ा राणापुर जयसिंह पिता किडिय़ा अपने घर ले जा रहा था। करीब दोपहर 12:45 बजे ग्राम में बिजली के तार नीचे होने के कारण चारे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। बिजली के तार से लगी आग के बाद चालक रमेश भील निवासी रतलाम ने कस्बे से वाहन को बाहर ले जाने की कोशिश की किंतु आग की लपटे के कारण कुछ दूरी पर जाकर खड़ी कर दी और बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद आसपास पानी लाकर से गाड़ी मे लगी आग को बुझाना शुरू किया। उधर समय रहते चंद्रशेखर आजाद नगर पंचायत की ïफायर ब्रिगेड आई और आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाते तब तक गाड़ी में रखा आधा से अधिक चारा जलकर खाक हो गया। आग बुझाने में गांव के एजाज खान, महेश नायक, गजेंद्र केशवास, अकरम खान, इंटू खां, शाहिद शेख, सतीश प्रजापत, रमणिया मकवाना का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation भ्रष्टाचार की जांच से बौखलाया सचिव ने पत्रकार किया जानलेवा हमला किया सिर्वी समाज ने खेली बेतमार होली