जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत जोबट फाटक कब्रिस्तान के सामने हाई वोल्टेज बिजली के पोल से टकराकर पिकअप वाहन पलटी खा गया। घटनास्थल पर नानपुर पुलिस पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप जोबट से नानपुर की ओर आ रही थी। पिकअप में मजदूर भी थे लेकिन कुछ दूरी से पहले जलपान करने सभी मजदूर उतर गए थे, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना लगते है भीड़ देखने पहुंची ड्रायवर गाड़ी छोड़ भाग गया। Post navigation अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 6 मार्च से भगोरिया महोत्सव : आदिवासियों ने उदयगढ़ कनास का पहला भगोरिया मनाया