हरीश पंचाल, परवलिया बिजली आउट सोर्सिंग कर्मचारी की झाबुआ जिला की बैठक थान्दलामें आयोजित नई मंडी में की गई। बैठक में विधायक वीरसिंह भूरिया का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वागत समारोह के आयोजन के बारे में चर्चा की व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमितीकरण की मांग को कांग्रेस के वचन पत्र में रखा गया है। कर्मचारी मुख्यमंत्री कमलनाथ से जल्द ही कर्मचारियों को नियमित करने का निवेदन किया। वहीं भोपाल में आउटसोर्स कर्मचारी एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन करने जा रही है जिसमें मध्यप्रदेश के लगभग 25 हजार आउटसोर्स कर्मचारी भाग लेंगे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, जिलाध्यक्ष गणेश पाटीदार, राजेश परमार, मुकेश, रमेश शांतिलाल, दीपक नाथूभाई, राजेश देवड़ा, प्रवीण, रफीक, अजय, विनोद, अफजल, बंटी, नरेंद्र समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। Post navigation सिंगरोली से आए दल ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण मटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक हादसे में गंभीर घायल