रितेश गुप्ता, थांदला धर्म प्रचारक मंडल काशी बनारस के रामलीला मंडल द्वारा स्थानीय बावडी मंदिर पर विगत 4 दिनों से रामलीला का सुन्दर मंचन किया जा रहा है। मंडल के पं गणेश मिश्रा ने बताया कि हमारे मंडल द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाता है हमारी 21 सदस्यीय मंडल धर्म प्रचार के लिए रामायण चरित्रो का बखान कर धर्म की अलख जगाने का प्रयास कर रहे है। नगर मे भी 6 से 16 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। मंडल द्वारा पूरे नगर में पत्रक वितरित करके प्रचार प्रसार किया गया। मंडल द्वारा धर्मनुरागी भक्तगणों से अधिक से अधिक की संख्या मे सम्मिलित होने की विनती की है। Post navigation मतदाता जागरुकता हेतु नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन विधायक कलसिंह भाबर के नेतृत्व में विशाल कलश व चुनरी यात्रा निकाली गई