मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ स्थित हथिनेश्वर महादेव मंदिर  में विगत दो वर्षों से पूजा अर्चना तथा प्रति शाम प्रदोष काल में आरती एवं रविवार को मंदिरों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने वाले  बालशिवभक्त मंडल के नन्हें शिवभक्तों द्वारा आम्बुआ में आयोजित हो रही महा शिव पुराण कथा में व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्धि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पावन धरा से पधारे शिवपुराण प्रवक्ता पंडित श्री शैलेन्द्र शास्त्री का व्यासपीठ पर पुष्प माला,शाल, श्रीफल आदि के साथ सम्मान किया। सम्मान से अभिभूत पंडित श्री शैलेन्द्र शास्त्री जी ने बालशिव भक्तमंडल के नन्हें शिवभक्तों को उज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया तथा शिव सेवा मे जुटे बच्चों के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कथा दौरान आम्बुआ महिला मंडल द्वारा भी व्यास पीठ पर विराजमान पंडित श्री शैलेन्द्र शास्त्री जी का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *