झाबुआ। आरोग्य भारती झाबुआ शाखा मालवा प्रांत द्वारा बाल विकलांगता निवारण जांच एवं सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 11 दिसंबर रविवार को जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र कल्याणपुरा रोड झाबुआ में लगेगा। शिविर प्रभारी डॉ. सुमित सोनी, शिविर सहप्रभारी, डॉ वैभव सुराना, डॉ राकेश नायक, डॉ अमित मेहता ने बताया यह शिविर सुबह 10 से 1 बजे तक चलेगा। जिसमें शारीरिक रूप से विकलांग विशेष ऊपरी (हाथ) एवं निचले (पैर) अंग से विकृत 15 वर्ष या उससे कम आयु के बालक बालिकाओं की जांच की जाएगी एवं जांच में सर्जरी लिए अनुकूल और उपयुक्त पाए जाने के पश्चात उन चयनित बच्चों का ऑपरेशन इंदौर के यूनिक हॉस्पिटल में निशुल्क किया जाएगा। Post navigation मेहरबान अफसरः बीच बाजार में खुलेआम मछली विक्रेता दोबारा घरों से संचालित कर रहे मछली की दुकाने… छात्र-छात्राओं ने हाथीपावा की पहाड़ी पर सफाई अभियान चलाया