थांदला। संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए बाल मेले का आयोजन किया । आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, नर्सिंग कॉलेज मछलइ माता के डायरेक्टर एवं भारतीय जनता पार्टी नेता संजय भाबर, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मनीष दुबे एवं भारतीय जनता पार्टी के थांदला मंडल के नेता सुनील पणदा उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता खोलकर बाल मेले का विधिवत उदघाटन किया। स्वागत भाषण श्री ललित कांकरिया द्वारा दिया गया।इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया, समस्त स्टाफ और अभिभावकगण मौजूद थे।अतिथियों ने अपने उदबोधन में कहा कि नगर की सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थाओं में से एक यह संस्था न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है वरन् खेल, सामान्य ज्ञान-विज्ञान एवं बाल मेले जैसे व्यावसायिक प्रबंधन की शिक्षा देने में भी आगे है। विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन शिक्षा के साथ ही व्यक्तित्व गढ़ने की दिशा में एक अनूठी पहल होते हैं। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा कुल 28 स्टॉल लगाए गए तथा सैकड़ों अभिभावकों ने शिरकत की।बाल मेले के प्रभारी शिक्षक *हर्षा आचार्य,जिगर हाड़ी, दिव्यानी सोनी और सुरभि शुक्ला* थे। संचालन संजय कोठारी ने किया। Post navigation तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का भव्य समापन, विद्यार्थियों को विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल दिए तेज रफ्तार कार घर में घुसी, बाल बाल बचा परिवार