झाबुआ। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति, झाबुआ द्वारा रायपुरिया क्षेत्र में मिले एक परित्यक्त नवजात को विधि-सम्मत देखरेख एवं संरक्षण हेतु अपनी अभिरक्षा में लिया गया है। रायपुरिया थाना क्षेत्रान्तर्गत नवजात के मिलने पर थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति के सदस्य चंचल भंडारी को दी और नवजात को तुरंत सिविल अस्पताल पेटलावद में भर्ती कराया। सदस्य चंचल भंडारी ने चिकित्सकों को नवजात के समुचित स्वास्थ्य परीक्षण एवं निरंतर देखभाल के निर्देश दिए। समिति की अध्यक्ष प्रीति चौहान लगातार चिकित्सकों से संपर्क कर नवजात के स्वास्थ्य की निगरानी करती रहीं, जबकि समिति सदस्य पूजा चौहान ने अस्पताल पहुंचकर नवजात की स्थिति का जायजा लिया। बीएमओ पेटलावद डॉ. अंतिम सोलंकी के निर्देशन में चिकित्सकीय टीम ने नवजात का उपचार किया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद नवजात को बाल कल्याण समिति की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में समिति सदस्य सपना भट्ट, सुरेंद्र सिंह भूरिया, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह अहोरिया, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अवास्या सहित संबंधित स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation विद्यार्थियों को बताया गया एचआईवी और एड्स का अंतर कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव