आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर NH 56 हाईवे का निर्माण शुरू होने से पहले बायपास को लेकर बड़ा भावटा, पोची ईमली, बिलझर, कल्यावाव ग्राम के लोग एसडीएम कार्यालय पर धरना दे रहे है। दो माह में यह दूसरा मौका है जब ग्रामीण बाईपास निर्माण को लेकर धरना दे रहे हैं। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240306-WA0003.mp4 https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240306-WA0002.mp4 ग्रामीणों की मांग है कि बायपास ग्रामीणों से निकलने की बजाय नगर से निकला जाए ताकि किसानों के खेत व पेड़ मकान बायपास निकलने से किसानों का नुकसान होगा। जिससे परिवार का पालन पोषण कर गुजरा होता है। गौर तलब है कि जयस ने बाईपास निर्माण को लेकर आरटीआई लगाई थी जिसमें पूछा गया था कि प्रशासन ने बाईपास निर्माण निरस्त किया है या नहीं। लेकिन अब तक इसका जवाब नहीं मिला है। इसके चलते ग्रामीणों ने धरना शुरू किया है। धरना प्रदर्शन में जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश और मुकेश रावत भी शामिल हुए। Post navigation बोर्ड परीक्षाओं के समापन के साथ उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में बिदाई समारोह का हुआ आयोजन टाऊन हाल में नारी शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअली उद्बोधन सुना