झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- बामनिया में 90 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा कोमल को मिठाई खिलाकर खिलाते परिवारजन। गौरव भटेवरा वर्षा भटेवरा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा। वहीं शासकीय कन्या विद्यालय 92 प्रतिशत रहा। कन्या विद्यालय की छात्रा कोमल नंदकिशोर राठौर ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की। जैसे ही 10वीं में 90 फीसदी अंक अर्जित करने का रिजल्ट देखा वैसे ही परिवारजनों ने मिठाई से मुंह मिठाकर कोमल को बधाई दी। वहीं शारदा विद्या मंदिर,पेटलावद की छात्रा वर्षा राजेंद्र भटेवरा ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया। वही बालक विद्यालय के छात्र गौरव रमेशचंद्र भटेवरा 72 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम रहा। Post navigation झकनावदा हाई स्कूल में लड़कियों ने मारी बाजी मां-बेटे ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बनाया प्रथम स्थान