पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मोत्सव का कार्यक्रम 14 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाने के लिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के द्वारा राज्य स्तर पर पेटलावद में तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का उद्बोधन विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में दिखाए जाने की योजना के तहत समिति द्वारा एक बड़ी टीवी स्क्रीन समक नगर के वार्ड क्रमांक 8 अंबेडकर प्रतिमा के समीप लगाई गई है जहां सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इसी क्रम में इसी क्रम में बाबा अंबेडकर के कई अनुयायी मूर्ति स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस अवसर पर जगदीश यादव मुकेश सिसौदिया, सुभाष वेमा, मनोज परमार, कैलाश वसुनिया, सोमसिंह सिंगार, रामलाल धानुक, रामपाल खोडे, कैलाश सोलंकी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *