जीवनलाल राठौड़, सारंगी प्रतिवर्ष अनुसार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम बरवेट के बाबा रामदेव मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा के मंदिर पर दर्शन हेतु पहुंचे। दोपहर 12 बजे महाआरती उतारी गई, जिसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों श्रद्धालु की भीड़ सुबह से ही मंदिर पर लगी रह। वही पेटलावद जनपद उपाध्यक्ष द्वारा मेन रोड से मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की घोषणा की। भंडारे का आयोजन दोपहर से शाम तक चलता रहा। Post navigation पानी से लबालब भरे कुएं से पानी भर रही महिला का पांव फिसला, डूबने से मौत गुरुकुल स्कूल में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का नारियल-मिठाई खिलाकर लिया आशीर्वाद