आलीराजपुर। आज आलीराजपुर जिले से बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़, तरुण मंडलोई, शमी चावंडा, एवं अनुप सोमानी द्वारा यात्रियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।

महेश पटेल द्वारा यात्रियों को ठंड से बचाव हेतु ट्रैकसूट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धा, संकल्प और आत्मिक शांति का प्रतीक है, और जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है कि यहां से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु रवाना हो रहे हैं।

जत्थे में शामिल प्रमुख श्रद्धालु

महेश चौहान, दीपक दीक्षित, राजू भिलू चौहान, गौतम चौहान, पीयूष चौहान, आशीष चौहान, गोलू डावर, देवेंद्र राठौड़ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यात्रा का पहला जत्था स्थानीय नागरिकों के जयकारों व मंगल कामनाओं के साथ अमरनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *