भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर समोई बाबा देव डूंगर पर बकरे की बलि चढ़ाकर घर लौटे एक परिवार में बकरा पार्टी के दौरान हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। यह घटना रविवार शाम 5:30 बजे की है, जिसमें रेमसिंग पिता मानसिंह निवासी ग्राम बिना और उनके बेटों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेमसिंग और उनके तीन बेटे समोई बाबा देव डूंगर पर बलि चढ़ाने गए थे। बलि के बाद वे बकरा लेकर घर लौटे और पार्टी का आयोजन कर रहे थे। इसी दौरान, रेमसिंग और उनके बेटों के बीच इस बात पर कहासुनी हो गई कि उन्हें बाबा देव क्यों नहीं ले जाया गया। विवाद बढ़ता देख, पास में रहने वाला उनका भतीजा रमेश बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचा। हालांकि, कुछ देर बाद रमेश अपने घर पर मृत पाया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रमेश की मौत विवाद के चलते हुई या इसके पीछे कोई और वजह है। Post navigation फांसी के फंदे पर लटका मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़: परिवार पर जानलेवा हमले और जान से मारने की धमकी