भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर ग्राम छोटी फाटा में एक वृद्ध का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार पातली पिता शामजिया उम्र 53 का शव उसी के घर में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फेल गई। छोटे बच्चों के पालने की रस्सी से गले में फंदा लगा हुआ था। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य पड़ोस के गांव में शादी में गए थे। घर पर सिर्फ छोटे बच्चे थे। पुलिस को सूचना परिजन ने थाने पहुंचकर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता घर पर अकेले थे। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। Post navigation पीएम श्री शासकीय कन्या उमावि चंद्रशेखर आजाद नगर की छात्राओं का 20 दिवसीय ऑन द जॉब प्रशिक्षण बाबा देव से लौटे परिवार में विवाद, बकरा पार्टी के दौरान भतीजे की संदिग्ध मौत