रितेश गुप्ता, थांदला थांदला श्रावण मास के दौरान नगर के विभिन्न शिव मंदिरों एवं शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक श्रंगार एवं महाआरती प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। श्रावण सोमवार पर सभी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्री बड़े गणेश मंदिर स्थित शिवालय पर बाबा बर्फानी अमरनाथ के रूप में भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया । मंदिर के पुजारी कांतिलाल पाठक, देवेंद्र अरोड़ा एवं विनोद सेठी नागर द्वारा भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया। जिसके दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। साथ ही महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। Post navigation पुलिस ने 5000 हजार रुपए के इनामी बदमाश को देशी कट्टे समेत किया गिरफ्तार त्योहारिया हाट बाजार में उमड़ा जनसैलाब, जमकर हुई खरीदी-बिक्री, देर शाम बरसे मेघा