जितेंद्र वर्मा, जोबट 

गांधी जयंती के दिन एक ओर पूरे देश में स्वच्छता और साफ-सफाई का संदेश दिया जा रहा है, वहीं जोबट में नगर परिषद कार्यालय के बाहर ही सुबह करीब 11 बजे तक कचरा पड़ा दिखाई दिया।

नगर परिषद कार्यालय के बाहर जमा कचरा देखकर सवाल उठता है कि जब स्वच्छता का संदेश देने का दिन ही गांधी जयंती है, तो क्या नगर परिषद अपने ही कार्यालय के आसपास की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकती?

गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान और जागरूकता की बातें होती हैं, लेकिन जोबट नगर परिषद के बाहर का यह नजारा जिम्मेदारों की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अब सवाल यह है कि नगर परिषद कार्यालय के बाहर ही कचरा पड़ा रहने की स्थिति पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और सफाई व्यवस्था कब दुरुस्त होती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *