जितेंद्र वर्मा, जोबट वार्ड क्रमांक 08 स्थित संत रविदास कॉलोनी में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गायत्री स्कूल के पीछे दीपक वर्मा के घर के गार्डन में करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही आसपास के लोगों में कौतूहल के साथ चिंता का माहौल बन गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260930-WA0036.mp4 जानकारी के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे दीपक वर्मा की नजर गार्डन में मौजूद अजगर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल बबलू बघेल को सूचना दी। इसके बाद बबलू बघेल ने वन विभाग के धर्मेंद्र चौहान को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र चौहान और राहुल सुमेर ने वार्डवासियों के सहयोग से काफी सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लेने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। समय पर सूचना मिलने और वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर मौजूद रहे। Post navigation आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई बापू के स्वच्छता संदेश के बीच नगर परिषद कार्यालय के बाहर ही पसरा कचरा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल