जीवन राठौड़, सारंगी झाबुआ जिले के बाछीखेड़ा गाँव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने जानबूझकर अपने मुंह में सूतली बम रखकर उसे फोड़ दिया, जिसके चलते उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया और मुंह के चिथड़े उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लगातार बम फोड़ रहा था, और जब उसने आठवाँ सूतली बम मुंह में रखकर जलाया, तो तेज धमाके के साथ उसका चेहरा लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश और हैरानी गाँव के लोगों ने बताया कि युवक का यह कदम पूरी तरह लापरवाही और दिखावे की चाह का नतीजा है। “आजकल के युवा सोशल मीडिया पर हीरो बनने के चक्कर में अपनी जान से खेल रहे हैं,” एक ग्रामीण ने कहा। Post navigation दीपावली का पूजन करने गई 16 वर्षीय बालिका की कुएं में डूबने से मौत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई