थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मंगलवार देर रात एक बार पुनः स्थानीय काॅलेज मार्ग पर एक बाईक दुर्घटना में युवक घायल हो गया।घटना की जानकारी अनुसार 32 वर्षीय गोरखनाथ गणपत निवासी थांदलारोड़ थांदला से अपने घर की ओर जा रहा था कि रात्रि लगभग 10 बजे नोगांवा नदी स्थित पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त दुर्घटना में युवक के चैहरे पर गंभीर चोंटे आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया। ज्ञातव्य है कि गत माह भी इसी मार्ग पर 4 सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगो की जाने गई थी तथा एक शिक्षक भी घायल हुआ था। Post navigation बाबा साहब की जयंती पर हुई व्याख्यान माला प्रभारी मंत्री ने पेयजल समस्या व स्वास्थ्य सेवाओं पर दिए निर्देश