झाबुआ लाइव कर लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट थांदला के समीप ग्राम तलावली में गुरुवार सूबह सजेली के 38 वर्षीय युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक इदु मानसिंह डामोर थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु अपनी पत्नी को भर्ती करवाकर घर लौट रहा था कि रास्ते में गांव के समीप बाइक से लगभग 40 फीट की दूरी पर उसकी लाश मिली। घटना कई शंका कुशंकाओ को जन्म दे रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच में जुट चुकी है। Post navigation बार एसोसिएशन के चुनाव में सलीम शेरानी निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत नगर का बायपास लटक अधर में : कपिल शाह कंपनी ने अनुबंध खत्म करने का दिया आवेदन