For Jhabualive khawsa’s ARPIT CHOPRA report-अभी से कुछ देर पहले बामनिया रोड पर शासकीय विद्यालय के सामने टहलने गए ऑडिट ऑफिसर को एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय सहकारी बैंक में ऑडिट के लिए झाबुआ से आए ऑडिटर गोरधनलाल सोलंकी अपने एक अन्य साथी विनोद के साथ टहलने के लिए बामनिया रोड पर गए थे । तभी बाइक क्रमांक MP45MG2159 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाडी चलाकर श्री सोलंकी को पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया । श्री सोलंकी को पैर, सर आदि जगहों पर चोट आई है, दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है जिन्हें पुलिस ने एमएलसी हेतु थांदला भेज दिया है । खवासा पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक विजय कुमार सैनी ने बताया कि बाइक सवार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है । घायलों को एमएलसी हेतु थांदला भेजा गया है । Post navigation ग्रामरक्षा समिति की बैठक में थाना प्रभारी झगड़ों-कुरुतियों से दूर रहने की हिदायत यहां पुलिस सोती रही ओर रात भर चोरिया होती रही