झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- ग्रामरक्षा समिति की बैठक थाना कल्याणपुरा में आयोजित की गई जिसमें थाना क्षेत्र से समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों को बुलवाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी लोकेन्द्रसिंह ठाकुर ने ग्रामीणों से उनके गांव में होने वाले झगड़ो व अन्य कुरीतियों को दूर करने में पुलिस द्वारा सहायता करने की बात कही। वही थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्राम समिति सदस्यों व ग्रामवासियों की बात सुनी एवं हर समय ग्रामवासियों की मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान सभी के भोजन की व्यवस्था की गई जिसमें थाना प्रभारी ने साथ बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम में कल्याणपुरा सरपंच शंकर हटिला, प्रकाश राठौर, भारत शर्मा, गगन पांचाल, सौरभ, शरद नायक सहित तड़वी एवं ग्रामीण मौजूद थे। Post navigation झाबुआ-अलीराजपुर जिला शिक्षा केंद्रों में 2007 से 2010 तक शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले डीपीसी-बीआरसी, लेखापालों पर हुई एफआईआर बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया