झाबुआ लाइव डेस्क की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट-
जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय झाबुआ के वित्तीय वर्ष 2007-08, 2008-09, 2009-10 की ऑडिट रिपोर्टों में जिला कार्यालय एवं अधीनस्थ विकासखंडों में जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक गंभीर अनियमितताएं कर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले पर प्रकरणों की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से करवाए जाने पर स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के माध्यम से भेजा गया था। सभी प्रकरणों की प्रारंभिक जांच ईओडब्ल्यू इकाई इंदौर से करवाए जाने के बाद पाया गया कि झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले में जिला परियोजना समन्वय कार्यालयों में वर्ष 2007-08 में अधिकारियों द्वारा साजिश रचकर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शासकीय राशियों का गबन किया गया है। झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के कई तत्कालीन जिला परियोजना समन्वयक एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र सम्वयक अधिकारियों तथा विकासखंड झाबुआ-अलीराजपुर, रामा, सोंडवा, पेटलावद, मेघनगर, कट्ठीवाड़ा, राणापुर, उदयगढ़, जोबट, थांदला, आजादनगर द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए शासकीय राशि लगभग तीन करोड़ 50 लाख रुपए गबन व दुरुपयोग किया गया है व शासन को जमकर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है।

ईओडब्ल्यू द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद शिक्षा विभाग झाबुआ-अलीराजपुर जिलों के निम्नलिखित अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कुल 13 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।
1. ए.सी. सोनी, तत्कालीन डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र सर्वशिक्षा अभियान झाबुआ
2. एचएस चौहान, शाखा प्रभारी जिला शिक्षा केंद्र सर्वशिक्षा अभियान झाबुआ
3. सुभाष त्रिवेदी तत्कालीन डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र सर्वशिक्षा अभियान झाबुआ
4. जेएल शर्मा तत्कालीन बीआरसी विकाखंड झाबुआ
5. महेश राठौड़ तत्कालीन लेखापाल जिला शिक्षा केंद्र सर्वशिक्षा अभियान झाबुआ
6. सोमसिंह भूरिया तत्कालीन बीआरसी विकासखंड सर्वशिक्षा अभियान जिला झाबुआ 
7. पीएन धाकड़, तत्कालीन बीआरसी विकासखंड अलीराजपुर, तत्कालीन जिला झाबुआ (वर्तमान जिला अलीराजपुर)
8. रामनारायण अटल, तत्कालीन बीआरसी विकासखंड अलीराजपुर तत्कालीन जिला झाबुआ वर्तमान जिला अलीराजपुर
9. एसके छारी, तत्कालीन बीआरसी विकासखंड रामा जिला झाबुआ 
10. कलमसिंह कनेश, तत्कालीन बीआरसी विकासखंड सोंडवा, तत्कालीन जिला झाबुआ
11. टीएस अलावा, तत्कालीन बीआरसी विखं सोंडवा तत्कालीन जिला झाबुआ
12. परमानंद धाकड़, तत्कालीन बीआरसी विख सोंडवा तत्कालीन जिला झाबुआ
13. पीएस राठौर, तत्कालीन बीआरसी विखं पेटलावद जिला झाबुआ
14. एसके वाष्र्णेय तत्कालीन बीआरसी विखं पेटलावद, जिला झाबुआ
15. डीएस सोलंकी, तत्कालीन बीआरसी सर्वशिक्षा अभियान विसं जोबट जिला अलीराजपुर
16. एसके यादव, तत्कालीन बीआरसी सर्वशिक्षा अभियान विखं राणापुर जिला झाबुआ
17. आरएस डाबर, तत्कालीन बीआरसी सर्वशिक्षा अभियान विखं उदयगढ़ जिला अलीराजपुर
18. व्हीके कोरी, तत्कालीन बीआरसी सर्वशिक्षा अभियान विखं कट्ठीवाड़ा जिला अलीराजपुर
19. बीएस नायक, तत्कालीन बीआरसी सर्वशिक्षा अभियान विखं थांदला जिला झाबुआ
20. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, तत्कालीन लेखापाल सर्वशिक्षा अभियान विखं थांदला जिला झाबुआ
21. पीएस चौहान, तत्कालीन बीआरसी सर्वशिक्षा अभियान विखं मेघनगर जिला झाबुआ
22. तत्कालीन लेखापाल बीआरसी सर्वशिक्षा अभियान विखं मेघनगर
23. एसके सिंह, तत्कालीन बीआरसी विखं भाबरा तत्कालीन जिला झाबुआ वर्तमान जिला अलीराजपुर
प्रारंभिक जांच में उपरोक्त सभी आरोपी अधिकारियों द्वारा जिला एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्रों पर बिना टेंडर किए करोड़ों रुपए की खरीददारी एवं नियम विरुद्ध भुगतान करने क्रय की गई वस्तुओं का भंडारण एवं वितरण संबंधी कोई रिकॉर्ड नहीं रखने पात्रता से अधिक राशि का व्यय करने एवं अखबारों में निजी विज्ञापन देकर शासकीय राशि खर्च करने संबंधी आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए हैं, जिनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *