अलीराजपुर Live के लिए ” नानपुर” से ” जितेंद्र वाणी” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के ” नानपुर” कस्बे मे बीती रात चोरो ने तीन बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है । पहली वारदात में कमलेश वाणी की हाड॔वेयर दुकान मे हुई जहां हजारों का माल ओर एक मोटरसाइकल चोर ले जाने मे कामयाब रहे । दूसरी घटना नरेंद्र माली के यहां हुईं यहां दरवाजे के नकूचा को तोड़कर चोर घरेलू सामान ओर एक LED चोर ले जाने मे कामयाब हुए वहीं तीसरी घटना सेवाराम माली के यहां हुईं जिसमें उनका घरेलू सामान चोर ले गये । इन तीनों वारदातो से नानपुर मे हडकंप है । आम लोगों का आरोप है कि नानपुर पुलिस सिफ॔ अवैध वसूली रेत – शराब मे फोकस करती है अपने मूल काम से उसे कोई लेना देना नहीं है इसलिए ओपचारिकता या गश्त की रस्म अदायगी होती है । डायल 100 आने के बाद उसी पर गश्त निभ॔रता हो गयी नतीजा यह हालात बने । Post navigation बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया आदिवासी बाहुल्य जिले में रेगिस्तानी ऊंट ने रखे कदम