झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – थांदला प्रवेश द्वार से कुछ ही दूरी पर ग्राम खजूरी रोड पर सामने अंधगति से आ रही दो बाइक क्रमांक आरजे 03 एससी 2172 व एमपी 46 एमएच 1927 की जबरजस्त भिडंत हो गई । भिडंत मे हुई आवाज से आसपास रहने वाले लोग सहम गए। दुर्घटना मे हुकिया चेनसिंग गणवा, दिनेश भाबर व आरटीओ बैरियर कर्मचारी विजय दीक्षित व रामू भाई गंभीर घायल हुए। घायलो को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। Post navigation दिव्या गुप्ता ने किया अलीराजपुर का नाम रोशन , मिली बाक्सिंग टीम की अहम जिम्मेदारी सिलाई केन्द्र पर भी मनाया गया म.प्र. स्थापना दिवस