झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- रात्रि में बाइक से आ रहे 60 वर्षीय बुजुर्गु नंदू कलजी भूरिया को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे नंदू भूरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नंदू भूरिया निवासी पेटलावद व उनके साथ 20 वर्षीय बावड़ी निवासी युवक मुकेश पिता धन्ना ताड़ बरवेट से शादी मेें शरीक होकर पेटलावद आ रहे थे तभी बावड़ी-बरवेट के बीच एक अज्ञात बाइक सवार तेज गति से आया उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला। घायलों को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें तत्काल रेफर कर दिया। Post navigation अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की हालत गंभीर जायरीनों ने दरगाह पर चढ़ाए अकीदत के फूल, जुलूस का हुआ नगर के प्रमुख मार्गो पर स्वागत