झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ झकनावदा से जितेंद्र राठौड एक युवती से बहला फुसलाकर एक युवक ने १० दिनों तक बलात्कार किया, इस गलत काम में युवक के मता पिता ने भी उसका पुरा सहयोग करा। भमति गांव की रहने वाली नितु पिता कालु (परिवर्तित नाम) २५ दिसम्बर से अचानक घर से गायब हो गई थी। जिसकी की रिर्पोट उसके माता-पिता ने सारंगी चौकी पर दर्ज करवाई थी। पुसिल जांच में सामने आया की गांव का ही एक युवक भी तभी से गायब है। पुलिस लगातार युवति की तलाश में जुठी हुई थी। इस बीच युवक के मोबाईल लोकेशन के आधर पर पुलिस ने बदनावर में दबिश दी। जहां पर युवक के साथ युवति भी मिल गई। पुछताछ में युवति ने पुलिस को बताया कि सुभाष पिता लाला गामड उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर दाहोद ले गया था। वहां से लेकर उसे बदनावर आ गया। इस बिच लगातार शाररीक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर डराने धमकाने लगा। इस पुरे काम में उसके माता-पिता ने भी उसका पुरा साथ दिया। चौकी प्रभारी दडिंग ने बताया कि युवति के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ ३६३,३६६,३७६ में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सुभाष ओर लाला फरार है युवक की माता को गिरफ्तार कर न्यायलय में पैश किया गया। Post navigation अपने जन्मदिन पर ” झाबुआ ” की ” रिमझिम ” ने दिया सुखद संदेश मेघनगर रेलवे स्टेशन से हुई लापता गजूबाई