बरवेट। झाबुआ Live बीती रात एक बस पुलिया के पास पलटी खा गई, हालांकि बस में कोई नही था। बस क्लीनर बस को चला रहा था, तभी यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का क्लीनर सोनू पिता रामचंद्र निनामा निवासी बड़ी बोलसा सारंगी रात्रि 12 बजे पेटलावद से बस क्रमांक एम पी 45 पी 0431 को लेकर अपनी पत्नी को मिलने कालीघाटी जा रहा था। पेटलावद रोड़ सोसायटी के पास बस असंतुलित हो कर पुलिए के पास पलटी खाकर खाई में गिर गई। घटना के समय क्लीनर अकेला था। क्लीनर प्रकाश को मामूली सी चोट आई है। वह बस में से निकलकर वापिस पेटलावद जा रहा था। तभी बावड़ी के ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। तथा पेटलावद पुलिस के हवाले कर दिया। रिपोर्ट: जगदीश प्रजापत Post navigation यूपी में हुए नरसंहार का विरोध-प्रदर्शन यहां भी; जयस ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ये कैसी व्यवस्था; इतना बड़ा अस्पताल फिर भी नही है ब्लड बैंक…