थांदला । टोल प्लाजा और नई परिवहन नीति की धारा 304 के विरोध में गुरूवार को वाहनों के चक्के थमे रहे है । आल इंडिया ट्रासपोर्ट एसोसिएशन के आव्हान पर थांदला में भी हड़ताल का असर दिखा । यात्री बसें पूरी तरह से बंद रही । वहीं ऑटो रिक्शा, टाटा मैजिक और स्कूल बसें भी बंद रही । स्कूल बसों के बंद होने के कारण कुछ स्कूलों को अवकाश भी घोषित करना पड़ा। हड़ताल के समर्थन में सवारी जीप और ग्रामीण परिवहन सेवा पर असर दिखा । बस, जीप और ग्रामीण परिवहन सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई । खासकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग दिन भर परेशान होते रहे । थांदला के आसपास एवं दूर दराज गांवों से आने वाले लोग पैदल चलकर पहुंचे । वहीं कई जगह पर चालक -परिचालकों की मनमानी भी दिखी । नगर में ट्रकों और अन्य वाहनों को जबरन रोका गया । सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आर.एस. राजपुत दलबल के साथ पहुंचे , भीड़ को हटाया और वाहनों को रवाना किया । वहीं पिटोल और रानापुर से हिंसक घटानाओं की खबर है । पिटोल में चक्काजाम किया गया, जिसे बाद में पुलिस द्वारा खुलावाया गया । वहीं रानापुर में एक कार के कांच फोड़ दिए गए । थांदला में भी निर्दलीय विधायक एवं उनके गनमैन द्वारा वाहन चालकों के साथ आपस में अपशब्दों का प्रयोग होने से नगर में चर्चा का विषय बन गया। Post navigation कलेक्टर ने किया जेल का निरीक्षण झोलाछाप डाक्टरो पर कार्रवाई से मचा हडकंप